शिल्पा शिंदे पर भड़के विकास, कहा- सलमान खान का नाम घसीटना सही नहीं

बिग बॉस 11 के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे पर निशाना साधा है. उन्होंने "भाबीजी" शिल्पा को अपने काम पर ध्यान देने की नसीहत दी है.

मीडिया से एक बातचीत में विकास ने कहा, "मुझे नहीं पता कि शिल्पा यह सब क्यों कर रही हैं. मैं बस इतना कह सकता हूं कि किसी भी मूर्खता के लिए सलमान खान, वायकॉम 18 (प्रोडक्शन हाउस) और कलर्स (चैनल) जैसे नामों को खींचना अच्छी बात नहीं है."

उन्होंने कहा, "शिल्पा को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. वह वास्तव में एक अच्छी अभिनेत्री हैं. जरूरी नहीं कि कोई आपके पास आकर जो कुछ भी कहे वो सच ही हो. हमने डेढ़ साल पहले बिग बॉस के उस सीजन को खत्म कर दिया था. इसलिए अब उन्हें अपने काम की ओर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि वह हर दूसरे दिन जो कर रही हैं वह ठीक नहीं है."

दरअसल, ये पूरा हंगामा शिल्पा शिंदे के उस बयान की वजह से है जिसमें उन्होंने विकास को टीवी जगत का माफिया घोषित किया. शिल्पा ने एक ट्वीट में लिखा था, "हां, वास्तव में विकास गुप्ता टीवी जगत के माफिया हैं. इस नोटिस पर नजर डालें जो मुझे 27 सितंबर 2017 को मानहानि के मामले में मिला था. जबकि 28 सितंबर 2017 को मैं बिग बॉस 11 में जा रही थी. यह मुझे बिग बॉस में जाने से रोकने के लिए किया गया था. क्या यह योजना सबसे अच्छी नहीं थी."

इस विवाद में शिल्पा ने सलमान खान को भी घसीटा. शिल्पा ने ट्वीट में लिखा- ''विकास ने सलमान खान को भी ये कहने के लिए प्रभावित किया कि 'भाबी जी घर पर हैं' से उन्हें निकालने में विकास का हाथ नहीं था.''

बता दें कि इन दिनों विकास गुप्ता एमटीवी के शो 'एस ऑफ स्पेस' में काम कर रहे हैं. बिग बॉस 11 से निकलने के बाद ये उनका पहला प्रोजेक्ट है. शिल्पा अक्सर विकास के शो की ट्वीट कर आलोचना भी करती हैं. बिग बॉस के घर में शिल्पा-विकास के बीच जबरदस्त घमासान हुआ था. लेकिन सीजन खत्म होने के डेढ़ साल बाद भी शिल्पा, विकास पर बयानबाजी करती हैं.

शपथ ग्रहण में पहुंचे थे शिवराज

कुछ ही देर पहले भोपाल के जम्बूरी मैदान में कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे. निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस समारोह में शिरकत की. उन्होंने यहां मौजूद तमाम कांग्रेसी और गैर-बीजेपी दलों के नेताओं से मुलाकात की. कई मौकों पर वो मुस्कराते भी दिखे. साथ ही उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथ पकड़कर जनता का अभिवादन किया.

कर्जमाफी जुमला नहीं, गोशाला पर वादा भी करेंगे पूरा

इससे पहले कमलनाथ ने कहा था कि सीएम बनने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता किसानों की कर्ज माफी है. आजतक के साथ बातचीत में उन्होंने कहा था कि कर्ज माफी कोई जुमला नहीं है, बल्कि किसानों का एक भरोसा है. कमलनाथ ने कहा था कि किसान कर्ज में जन्म लेता है, कर्ज में मरता है. उन्होंने दावा किया कि उनके शासनकाल में चीजें बदलेंगी. कमलनाथ ने कहा कि उनकी पार्टी वचनपत्र में लिखे गए वादों को पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि गोशाला पर किए गए वादे को भी वे पूरा करेंगे.

Comments